प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे। प्रयागराज में तीन घंटे प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री प्रेरणा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं का अनावरण व प्रेरणा पार्क का उद्गाटन करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की मेला प्राधिकरण के कार्यालय में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ के लामार्ट हेलीपैड से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर पर उड़ान भरकर 2.50 बजे परेड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 2.55 बजे हेलीपैड से रवाना होकर 3.00 बजे यमुना किनारे प्रेरणा पार्क पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यमुना तट प्रेरणा और पर्यटन का केंद्र बनेगा ...