Prayagraj News: मुख्यमंत्री ने चार महिलाओं को दिए टूल किट और चेक
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। दो महिलाओं को टूल किट और दो महिलाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए कुल नौ लाख रुपये के चेक सौंपे। डीआईसी शरद टंडन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ममता देवी और अर्चना प्रजापति को हलवाई ट्रेड का टूल किट दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत अंजनी जायसवाल को पांच लाख और आरती को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: समाधान दिवस के बाद योजनाओं का लाभ, टूल किट और पांच लाख के चेक बांटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.