Prayagraj News: मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही शुरू हुई तैयारी
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलते ही शहर में तैयारियां शुरू हो गईं। सुबह ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन को समतल कराने के लिए जेसीबी मशीनें भेज दीं। दोपहर में पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और पीडीए के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। नगर निगम ने भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी। एयरपोर्ट से तेलियरगंज तक नगर निगम के अधिकारी मार्गों का जायजा लेते रहे। रूट पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही पटरी दुकानदारों को बुधवार से दुकानें बंद रखने का अल्टीमेटम दिया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: माफिया से मुक्त कराई जमीनों पर बनेगा गरीबों का घर, सीएम गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.