Prayagraj News: मुक्केबाजी में अवंतिका, वैष्णवी ने जीते स्वर्ण पदक
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वाराणसी में 10 से 13 अगस्त तक आयोजित जूनियर बालिका राज्य स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रयागराज की अवंतिका तिवारी ने 66 किलोग्राम तथा वैष्णवी ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अन्वेषा मिश्रा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, जबकि मेधा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज की खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रयागराज मुक्केबाजी संघ के संरक्षक भारत भूषण, एसएन मिश्रा, अभय वर्मा और मनमोहन, संघ के अध्यक्ष राजू जायसवाल तथा सचिव अतुल सिद्धार्थ सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप: नवादा ने 10 स्वर्ण समेत कुल 18 पदक जीते
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.