प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के मीरापुर मोहल्ले में बुधवार की देर रात मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार मकान में ताला बंद कर पैतृक गांव सलाहपुर प्रतापगढ़ गया था। अतरसुइया पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश में जुटी है।मीरापुर निवासी संजय कुमार की तहरीर के मुताबिक, आठ जुलाई की शाम घर पर ताला बंद कर पूरा परिवार पैतृक गांव सलाहपुर प्रतापगढ़ में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। देर रात करीब दो बजे तीन युवक चाहरदीवारी फांद कर अंदर आए और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए। कमरे के अंदर आलमारी का लॉक तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए। आरोप है कि गिरोह के 8-9 बाइक सवा...