Prayagraj News: मीटर बाईपास कर बिजली चोरी में 24 पकड़े गए
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: बिजली विभाग की टीम ने खुसरोबाग क्षेत्र में अभियान चलाकर बिजली चोरी पर कार्रवाई की। हिम्मतगंज, भूसौली टोला, सुल्तानपुर भावा, बख्शी बाजार और बैदनटोला में करीब 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान 24 लोगों के यहां मीटर में बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं, दो उपभोक्ता एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते मिले। टीम ने सभी 26 अवैध कनेक्शन काट दिए और सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान पांच उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया, जबकि दो उपभोक्ताओं की विद्युत श्रेणी में बदलाव किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हंडिया में छह परिसरों में बिजली चोरी, छह पर मुकदमा अभियान में अवर अभियंता मोहित कुमार, कप्तान सिंह, विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.