प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को नैनी पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने कांशीराम क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर नैनी अविनाश सिंह मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...