Prayagraj News: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ तेज होगा अभियान
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मंडलायुक्त ने अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटखोरों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने को कहा है। मंडलायुक्त ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय डॉ. दीनानाथ को ऑनलाइन खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ऑनलाइन माध्यम से घरों तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की जाएगी। अभियान में मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.