Prayagraj News: मिठाई बनते देख लेंगे तो मीठे से मन हो जाएगा खट्टा
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अगर आप मिठाइयों के शौकीन हैं तो केवल उन्हीं दुकानों से इसे खरीदें जहां पर सामने बनती हो, क्योंकि अगर आपने इनकी फैक्टरियों में झांक लिया तो शायद अगली बार आप खाना तो दूर इसे चखना भी पसंद नहीं करेंगे। मिलावट ही नहीं मिठाईयों को बनाने का तरीका भी इतना खराब होता है कि मन खट्टा हो जाता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने जब मिठाई की दुकानों पर जाकर वहां का हाल जानना चाहा तो जवाब भी अजब गजब मिले और जब कुछ जगह सामने मिठाई बनते हुए देखी तो स्थिति चौंकाने वाली रही। टीम ने इनकी फैक्टरी के बारे में जानकारी चाही तो ज्यादातर ने वहां ले जाने से साफ तौर पर मना कर दिया। टीम ने बैरहना स्थित मिठाई की एक चर्चित दुकान पर बात की तो उन्होंने फैक्टरी में ले जाने से साफ तौर पर मना कर दिया। यह कहते हुए कि हम बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.