प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अथर्वन फाउंडेशन की ओर से रविवार को चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में 'सीड बॉम्ब कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना तथा वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वृक्षों के प्राकृतिक विस्तार के लिए सीड बॉम्ब तकनीक से परिचित कराना था। संचालन एवं समन्वय डॉ. सुमन दुबे, डॉ. जयिता सरन एवं हेमंत ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, सचिव डॉ. कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव, शैलेन्द्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष डॉ. सुभाष, डॉ. समीर भार्गव, डॉ. अर्चना जैन, अल्पना सिंह, प्रीति गोयनका, ऋतु खंडूजा, मोहिता त्रिपाठी, ठाकुर स्नेहलता, डॉ. अर्चना मिश्रा, अंकित पाठक, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, ...