प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: माल ढुलाई बढ़ाने और व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयागराज मंडल में बैठक हुई। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में माल ग्राहक बैठक में माल लदान केंद्रों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में माल परिवहन से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को माल लदान और ढुलाई के लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- माल लदान में उत्तर मध्य रेलवे की 8.2 प्रतिशत बढ़ोतरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...