Prayagraj News: मार्च से पहले पुलिस ने छात्रनेताओं को हिरासत में लिया
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को प्रस्तावित मार्च से पहले पुलिस ने कई छात्रनेताओं और छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छात्रावासों और छात्रों के कमरों में पहुंचकर कार्रवाई की। बैंक रोड पर मार्च के लिए जुटे छात्रों को भी हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के चलते छात्र अपना प्रस्तावित मार्च नहीं निकाल सके। वहीं, छात्रनेताओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। छात्रनेताओं ने सोमवार को बैंक रोड से आजाद प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया था। इसके जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जानी थी। मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई। सोमवार सुबह ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.