प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुआरी गांव में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने पर थरवई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुआरी गांव के सतीश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मेरे भाई देव मिश्रा कि घर पर किराना की दुकान है। पुरानी रंजिश में एक सितंबर को गांव के अवधेश पटेल, निखिल पटेल, अभिषेक, अजीत पटेल, अमित, कृष्णा पटेल, साहिल, नीलाच्ची, संगीता लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया था। मारपीट में मेरे भाई देव मिश्रा और मैं घायल हो गया था। आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इस खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि व...