प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: जमीन विवाद को लेकर एक अधिवक्ता ने कर्नलगंज थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और कोर्ट की पत्रावली से दस्तावेज चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। चौरासी खंभा निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार का आरोप है कि हंडिया स्थित पैतृक भूमि को लेकर चल रहे विवाद में विपक्षी पहले भी उनके पिता और भाई को धमका चुके हैं। अधिवक्ता की तहरीर के अनुसार, पहले कमिश्नरी परिसर में उनके साथ मारपीट कर मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी दी गई। इसके बाद सिविल न्यायालय की पत्रावली से उनके पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र निकालकर हेरफेर की गई। अधिवक्ता की तहरीर पर कामेश्वर प्रसाद, देवी यादव, प्रभाकर सिंह समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में फर्जी एग्रीमेंट बनाकर 18 लाख का लोन कराया, केस दर्ज

हिंदी हिन्...