Prayagraj News: मामूली विवाद में अधिवक्ता पर सरिया से हमला, जान से मारने की धमकी
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छोटा बघाड़ा में लॉज से निकल रहे अधिवक्ता पर नशे में धुत युवकों ने सरिया से हमला कर दिया। सिर में सरिया लगने से अधिवक्ता घायल हो गए। आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिवक्ता प्रियम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ लॉज से घर जाने के लिए निकले थे। लॉज के कमरा नंबर 108 में रहने वाला अखिलेश यादव और उसके तीन साथी नशे की हालत में बाहर आए। बाहर निकलते समय एक युवक का कंधा उनके भाई से टकरा गया। इसी बात को लेकर आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि अखिलेश ने अधिवक्ता का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद अधिवक्ता अपने भाई के साथ गाड़ी में बैठकर जाने लगे। आरोप है कि तभी पीछे से आए य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.