प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। दरियाबाद निवासी खालिक खान ने पड़ोसियों पर घर के बाहर बम फेंककर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है।खालिक ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की शाम मोहल्ले के ही हासिम उर्फ पुत्ता ने साथियों संग उसके बेटे अरमान के साथ गाली गलौच की। विरोध धमकी देकर चला गया। अगले दिन रात करीब 11 बजे हासिम उर्फ पुत्ता कई साथियों के साथ उनके घर के बाहर बम फेंक दिया। घटना के समय परिजन घर के अंदर था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। खालिक की तहरीर पर अतरसुइया पुलिस ने हासिम उर्फ पुत्ता, तनवीर, सुफियान, शौकत, मोहम्मद जैद, हसीन उर्फ लल्लू और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद पर घर के बाहर बम फेंका मामले की छानबीन के दौरान रविवार ...