Prayagraj News: मामा भांजा में सरकारी जमीन से हटाया कब्जा
प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन और पीडीए की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। मामा भांजा पवार हाउस (ट्रांसमिशन केंद्र) की सरकारी जमीन और डांडी में बने चारागाह को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही टीसीआई के पास लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानों को भी खाली करने का आदेश दिया गया। सरकारी जमीन को बेचने और कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की उपजिलाधिकारी तपन मिश्रा ने आदेश दिया है। अभियान के तहत टीम नैनी के टीसीआई चौराहा पहुंची। जहां मार्केट में लगभग 40 से 45 दुकानें हैं। व्यापारियों से अपील की गई कि वह अपनी दुकानों को खुद खाली कर लें नहीं तो उसे जेसीबी से तोड़ दी जाएंगी। इसके बाद व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पत्र लिखकर उनकी दुकानों को बचाने की अपील की। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.