प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार के कथित अवैध कब्जे में रही चकिया स्थित छोटी कर्बला कब्रिस्तान की वक्फ संपत्ति को सील कर दिया गया। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की शिकायत पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को परिसर को सील किया। सील किए गए परिसर में वर्षों से अवैध तरीके से अलग-अलग कारोबार संचालित हो रहे थे।

वक्फ बोर्ड ने की कब्जे की शिकायत उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी ने छोटी कर्बला पर माफिया अतीक के रिश्तेदार का कब्जा होने के सिलसिले में जिलाधिकारी/अपर सर्वे आयुक्त वक्फ को पत्र भेजा गया था। इसमें वक्फ की छोटी कर्बला कब्रिस्तान चकिया पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। वक्फ प्रबंध कमेटी के सचिव और सदस्यों ने 19 ...