प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी गुर्गे सक्रिय हैं। पुलिस-प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा, एक ही जमीन को कई लोगों को रजिस्ट्री, कुर्क जमीन पर कब्जा और अवैध निर्माण का खेल चल रहा है।हाल ही में एयरपोर्ट थानाक्षेत्र रसूलपुर मरियाडीह का मामला सामने आया है। ईवीएम गोदाम के लिए चिह्नित जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसकी आलाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। मनौरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस-प्रशासन से लिखित शिकायत की है कि रसूलपुर मरियाडीह उपरहार में ईवीएम गोदाम के लिए चिह्नित जमीन पर माफिया अतीक अहमद के गुर्गे कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। प्रशासनिक जांच में सरकारी भूमि पर कब्जा क...