Prayagraj News: माफिया अतीक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति कुर्क
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगठित अपराध के विरुद्ध कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। माफिया अतीक अहमद की अपराध जगत से अर्जित धन से क्रय की गई बेनामी संपत्ति को कैंट व एयरपोर्ट पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क किया। न्यायालय के आदेश पर संयुक्त टीम ने रविवार को मौजा भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर परगना व तहसील सदर में 14 अलग अलग अराजी नंबर की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क कर नोटिस बोर्ड लगाया। पुलिस के मुताबिक, अतीक अहमद द्वारा अपने आपराधिक प्रभाव और भय के बल पर लोगों को डरा-धमकाकर अपराध जगत से अर्जित धन से कीमती जमीनों को सस्ते दामों में खरीदकर एक अनुसूचित समाज के व्यक्ति मदनलाल भारतीय के नाम से बेनामी संपत्ति के रूप में रजिस्ट्री करवाई थी। कुर्क करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी अमरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.