प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: नैनी, संवाददाता। मानस रामलीला समिति की ओर से शनिवार को भव्य कर्ण घोड़ा शोभायात्रा निकाली गई। अभिमन्यु शाखा पार्क कॉलोनी से शुरू हुई शोभायात्रा चकभटाई, कॉटन मिल, मिर्जापुर रोड, शंकरढाल, बाजार, हनुमान नगर, मेवालाल बगिया, सब्जी मंडी, अशोक टॉकीज और जीतलाल चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पहली बार रावण बारात और भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आकर्षक चौकियां शामिल रहीं। दर्जनों डीजे, घोड़े, ऊंट और अन्य धार्मिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।इस दौरान मुख्य संरक्षक प्रदीप महरा शास्त्री, अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू, महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा, संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, शिवशंकर दीक्षित, सुभाष केशरवानी, सुभाष प्रधान, अर्पित तिवारी, सत्य गोपाल यादव, रोहित शुक्ला, बब्बन दुबे, अजय मिश्रा,...