Prayagraj News: मानसून के बाद 3600 मीटर लंबे पुल का शुरू होगा निर्माण
प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा पर शास्त्री पुल के समानांतर सलोरी से हेतापट्टी के बीच फोर लेन पुल का निर्माण कार्य मानसून सीजन समाप्त होने के बाद शुरू किया जाएगा। कछारी इलाका होने की वजह से बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए सेतु निगम ने अभी कार्य को स्थगित कर दिया है। साथ ही अब पंद्रह अक्तूबर के बाद कार्य कराने की योजना बनाई है। सलोरी से हेतापट्टी तक 3600 मीटर लंबाई का फोर लेन पुल बनाया जाना है। इसके लिए निगम की ओर से दस दिनों पहले हेतापट्टी क्षेत्र में पाइलिंग मशीन से पिलर के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य कराया गया था लेकिन गंगा में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। विगत कई वर्षों से जुलाई से लेकर सितंबर माह तक कछारी क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगा रहता था। ऐसे में जो खुदाई का कार्य शुरू कराया गया था, उसे रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.