प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आयुष के इंटर्न छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार के की ओर से मानदेय में दोगुना वृद्धि किए जाने के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों की ओर से मानदेय में की जा रही वृद्धि की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन चल रहा था। इंटर्न छात्रों का पहले जो मानदेय 7500 रुपये था उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। हालांकि छात्रों की ओर से एमबीबीएस के इंटर्न छात्रों की तरह 25 हजार रुपये मानदेय की मांग की गयी थी। मांग पूरी होने पर यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज, लाल बहादुर शास्त्री होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हंडिया के छात्रों ने खुशी व्यक्त की। होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों की ओर से मिठाई बांटी गयी और भंडारा आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...