प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: विद्या भारती शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 37वें क्षेत्रीय खेलकूद का उद्घाटन शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी, अध्यक्षता कर रहीं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिउ शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र, प्रांतीय संयोजक राकेश अग्रहरी, अजीत सिंह, दिग्विजय पाल, शिवकुमार सिंह, विमल चंद्र दुबे, विजय कुमार मौर्य, सत्यम मिश्रा व पूजा शुक्ला आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह में जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन यह भी पढ़ें- सड़क पार करते हुए हादसे में वृद्ध की मौत

ह...