प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मेला क्षेत्र में थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन सेल्फी प्वाइंट के जरिए प्रयागराज की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सभी विभागों के अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे हैं। माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं। प्रत्येक सेल्फी प्वाइंट की थीम अलग होगी, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर स्थान पर नया आकर्षण देखने को मिले। इनकी डिजाइन और सजावट ऐसी हो कि लोग यहां तस्वीरें खिंचवाने के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा करें। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अक्षयवट...