प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को तीन प्रमुख देवी धामों में मां भगवती के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का समूह मत्था टेकने के लिए पहुंचता रहा। भोर की मंगलाआरती के बाद जहां मां अलोपशंकरी के दरबार में चुनरी व नारियल अर्पित कर उनका पालना छूने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। वहीं मां ललिता देवी व मां कल्याणी देवी के गर्भगृह में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला आस्था व जयकारों के बीच चलता रहा। मां अलोपशंकरी मंदिर के परिसर में सुबह छह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मां का स्मरण कर विधि विधान से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शेरावाली के जयकारों से गूंजे घर-मंदिर मां का पालना छूने के बाद परिसर में स्थित देवी के नौ स्वरूपों को पुष्प व नारियल चढ़ाने के ल...