प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर पूजा पंडालों से लेकर देवी मंदिर आस्था के हर रंग से सराबोर दिखाई दिए। जहां मां अलोपशंकरी, मां ललिता देवी, मां कल्याणी देवी व मां खेमामाई मंदिर में भोर की मंगलाआरती के बाद कपाट खोले गए। वहीं शहर के दो दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में बंगाली रीतिरिवाज से हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में पुष्पांजलि, ढाक और धुनुची नृत्य से अपने को जोड़ने का उल्लास लोगों के सिर चढ़कर बोलता रहा। पूजा पंडालों में 19 अक्तूबर को अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट व नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट (संधि पूजा) की सबसे बड़ी पूजा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: महागौरी का दर्शन-पूजन को मंदिरों में उमड़ी रही भीड़ जिसकी अवधि सुबह 7:26 बजे से लेकर 8:14 बजे तक निर्धारित है। अष्टमी पर तीनों प्रमुख मंदिरों म...