Prayagraj News: मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित कर लगाया भोग
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: अशोक नगर में ढोल का आकार.., दरभंगा में मीनाक्षी व पद्नाभस्वामी मंदिर..नेतानगर में डिज्नीलैंड ...कटघर में नागद्वार.., इसी तरह शहर में 80 से अधिक बारवारियों की ओर से शानदार कलाकृतियों की थीम आधारित विहंगम स्वरूप वाले पंडालों को देखने और पूजन के लिए सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सूरज ढलने से लेकर देर रात तक पंडालों में दुर्गा पूजा का उत्साह रहा। पूजा पंडालों में बंगाली पुरोहितों के आचार्यत्व में मां दुर्गा व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। विधिविधान से नवपत्रिका स्थापन के साथ कला बहू का पूजन किया गया। मां की प्रतिमा के नौ रूपों के प्रतीक स्वरूप केला, हल्दी, अनार अशोक, अमलतास, बेलपत्र, 10 तरह की मिट्टी, सात समुद्र के जल व नैवेद्य से नवपत्रिका का अभिषेक कर पंडाल में भगवान गणे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.