Prayagraj News: मां के दर्शन-पूजन को उमड़े भक्त
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह-शाम मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को पुलिस बूथ पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे दुर्गा जागरण के दौरान स्थानीय पार्षद अनिल यादव धुन्नू और मंदिर समिति के सदस्यों ने वैदिक विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा कर आरती की। इस दौरान भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन की व्यवस्था में व्यवस्थापक पं. प्रकाश मिश्रा के साथ पुजारी उमेश शास्त्री, अनुज त्रिपाठी (राहुल), संदीप पांडेय और पं. घनश्याम पांडेय जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नवरात्र में मां स्कन्दमाता की आराधना, पूजा पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.