Prayagraj News: मां की रसोई में साझा की खुशियां
प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में नंदी सेवा संस्थान की ओर से संचालित मां की रसोई में बाल रोग चिकित्सक डॉ. दीपक अग्रवाल ने सेवाकार्य के तहत लोगों को भोजन परोसा। डॉ. अग्रवाल ने रसोई में संचालित व्यवस्थाओं और कुशल प्रबंधन की सराहना की। कहा कि नौ रुपये प्रति थाली में तीमारदारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना मानव सेवा के निमित्त विशिष्ट कार्य है। इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने केक काटकर खुशियां साझा की। रसोई में प्रतिदिन लगभग 1200 लोग भोजन करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.