Prayagraj News: मांडा में कर्णावती में बह गईं दो लड़कियां
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। कजरी त्योहार पर जरई और गुड़िया लेकर कर्णावती नदी में डुबोने गईं पांच लड़कियों के लिए सोमवार की सुबह काल बन गई। जरई-गुड़िया विसर्जित करने के बाद नदी में नहाने उतरीं पांचों सहेलियां अचानक तेज बहाव में फंसकर बहने लगीं। नदी किनारे खेतों में काम कर रहे युवकों ने तीन किशोरियों को तो बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां तेज धारा में बहकर लापता हो गईं। गांव से महज करीब पांच सौ मीटर दूर हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। देर शाम तक जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश जारी रही, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका。 यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डिजि : कर्णावती नदी में पांच नाबालिग बच्चियां डूबी,तीन को बचाया गया, दो लापताहादसे का विवरण मांडा थानाक्षेत्र के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.