प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। जनपद न्यायालय के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की प्रयागराज शाखा ने रविवार को विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो 25 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के न्यायालय कर्मचारी सत्याग्रह करेंगे।

मांगों की मुख्य बातें संघ के शाखा अध्यक्ष एलबी पांडेय ने बताया कि जिला न्यायालय सेवा नियमावली में संशोधन का प्रख्यापन, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि एवं नियमितीकरण, जनपद न्यायालयों में समाप्त हो चुके वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद का पुनर्सृजन प्रमुख मांगों में शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व में 4600 रुपय...