Prayagraj News: महिला हॉस्टल बनाने के लिए नहीं मिल रही जमीन
प्रयागराज, सितम्बर 24 -- Prayagraj News: शहर की सरकार को महिलाओं के लिए 100 बेड का भव्य हॉस्टल बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। हॉस्टल के लिए लगभग दो साल से 4500 वर्ग मीटर भूखंड की तलाश की जा रही है। अब तक पांच अलग-अलग जमीन देखी गई। अब नगर निगम ने उम्मीद की फतेहपुर बिछुआ में एक रिक्त भूखंड पर टिकी है। नगर निगम की योजना शहर में कामकाजी महिलाओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं के लिए सुविधायुक्त हॉस्टल तैयार करने की है। इसके लिए करीब 4500 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत बताई गई है। जमीन की तलाश शुरू होने के बाद नगर निगम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कई भूखंड देखे, लेकिन किसी न किसी वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका। कहीं जमीन का क्षेत्रफल जरूरत के मुताबिक नहीं मिला तो कहीं दूसरे तकनीकी और प्रशासनिक पेच सामने आ गए। हॉस्टल के लिए अरैल, जार्ज टाउन, नूरुल्ला र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.