प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को 'भारत की महिला स्वतंत्रता सेनानी : कुछ विचार' पुस्तक पर चर्चा आयोजित की गई। पुस्तक की संपादक डॉ. निहारिका तिवारी और सामंता साहू हैं। डॉ. अपर्णा चौधरी ने संयोजन किया। डॉ. निहारिका तिवारी ने बताया कि पुस्तक स्वतंत्रता आंदोलन में दलित, आदिवासी, मुस्लिम और पूर्वोत्तर की महिलाओं की भूमिका पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में अनेक महिलाओं के योगदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया है। पुस्तक ऐसे ही योगदानों को सामने लाने का प्रयास करती है। प्रो. हेरम्ब चतुर्वेदी ने पुस्तक के विभिन्न अध्यायों का विश्लेषण करते हुए रमा देवी, पार्वती गिरि और रुकैया बेगम जैसी महिला राष्ट्रवादियों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज...