प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: मकान को लेकर चल रहे विवाद में महिला से मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पूरावल्दी निवासी पूनम केशरी की तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने शिवभोला मिश्रा, सीमा निषाद समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूनम केशरी का आरोप है कि वह अपने मकान पर गई थीं। इसी दौरान आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। उनका कहना है कि आरोपितों ने मकान में कार्यालय भी खोल रखा है। पूनम का यह भी आरोप है कि मकान पर जाने पर उनके साथ गालीगलौज की जाती है और ईंट-पत्थर फेंके जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...