प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: जिला महिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को अवंतिका टंडन की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से हिना खान को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। डॉ. शिवानी द्विवेदी को उपाध्यक्ष और प्रीति जायसवाल को इवेंट मैनेजर बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। बैठक में रामदल की तैयारियों पर चर्चा कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गईं। कानूनी सलाहकार रिशु मिश्रा, वंदना त्रिपाठी, नेहा कक्कड़, सुमन आर्या, स्वाति श्रीवास्तव, शबनम शेरवानी, आरती और रागिनी चंदेल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...