Prayagraj News: महिला यात्री के दो बैग चोरी, नकदी और गहने गायब
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: गोदान एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के दो बैग से नकदी, आभूषण और मोबाइल फोन चोरी हो गए। जौनपुर निवासी विमला पाल ने जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने पांच वर्षीय बच्चे को बाथरूम ले जाने के लिए बर्थ से उठी थी। लौटकर आई तो दोनों बैग गायब थे। उसमें कैश, आभूषण और मोबाइल था। मड़ियाहूं पहुंचने पर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जौनपुर जीआरपी ने केस दर्ज करके प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर महिला यात्री के दो बैग चोरी, नकदी और गहने गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.