Prayagraj News: महिला परिचालक न होने पर 56 स्कूलों को नोटिस
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली वाहनों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आरटीओ का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अभियान के आखिरी दिन दो दर्जन से अधिक स्कूली वाहनों का चालान किया गया। जांच के दौरान बिना परमिट चल रही बसों और निजी वाहनों से स्कूली बच्चों को ले जाने पर भी कार्रवाई की गई।पीटीओ केकी मिश्र ने बताया कि चार दिन चले अभियान में शहर से लेकर देहात तक 56 स्कूलों को नोटिस दिया गया है। इन स्कूलों के वाहनों में छात्राएं सफर कर रही थीं, लेकिन उनके साथ न तो महिला परिचालक थी और न ही महिला परिचर। जांच में स्कूली वाहनों के संचालन से जुड़े अन्य नियमों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मानकों के अनुसार वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान बिना परमिट वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.