Prayagraj News: महिला के गले से सोने की चेन छीनी
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: मम्फोर्डगंज में बाइक सवार दो युवक ऑटो सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना कलश चौराहे के पास हुई। सुलेमसराय निवासी मंजू लता की बहू मम्फोर्डगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। छह अक्तूबर को वह ऑटो से अस्पताल जा रही थीं, तभी बदमाश चेन छीनकर त्रिपाठी चौराहे की तरफ भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.