Prayagraj News: महिला अपराधों की प्रभावी पैरवी करें : डीएम
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थों और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंगलवार को संगम सभागार में अभियोजन मामलों की मासिक समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गंभीर अपराधों के मामलों में अभियोजन पक्ष पूरी मजबूती के साथ पैरवी करे, जिससे दोषियों को सजा दिलाई जा सके और पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। इस दौरान पिछले माह गंभीर अपराधों के मामलों में कितने आरोपी बरी हुए और कितने मामलों में अपील की गई, इसकी भी जानकारी ली गई। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह, एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.