प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: खुद को अधिवक्ता बताने वाले व्यक्ति पर महिला अधिवक्ता से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला अधिवक्ता ने तहरीर में बताया कि 27 अगस्त को वह अपने वादी से व्हाट्सएप काल पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान वादी ने वारसी सरवर को कॉल में जोड़ दिया। आरोप है कि बातचीत के दौरान वारसी सरवर ने खुद को पडरौना जिला न्यायालय का अधिवक्ता बताते हुए गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...