प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: सेवा विभाग प्रयाग दक्षिण की ओर से मंगलवार को कालिंदीपुरम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन केंद्र का उद्घाटन किया गया। वैभव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यहां दीपक निर्माण केंद्र शुरू किया है। विभाग प्रचारक सुबंधु ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए सिलाई, कढ़ाई और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर मलकित सिंह बाजवा, सत्य विजय, वीरकृष्ण, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...