प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। महालय तर्पण के साथ शनिवार को पितृ पक्ष् का शुभारंभ हुआ। महालय पर घरों में पूर्णिमा तिथि पर दिवंगत पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध किया गया। ब्राम्हणों को भोजन कराकर यथाशक्ति अन्न, वस्त्र, द्रव्य आदि भेंट किया।रविवार को प्रतिपदा तिथि को दिवंगत पूर्वजों की श्राद्ध की जाएगी। पितृ पक्ष के अवसर पर संगम में बड़ी संख्या में प्रयागराज व आसपास के जिलों के अलावा मप्र, ओडीसा, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और बिहार के श्रद्धालुओं ने तर्पण कर पूर्वजों से आशीष प्राप्त किया। संगम पर आचार्यों ने विधिविधान से पूर्वजों के निमित्त श्राद्धकर्म पूर्ण कराया। श्रद्धालुओं ने श्राद्धकर्म के पूर्व क्षौरकर्म करके स्नान-दान किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पितृ पक्ष शुरू, पूर्वजों को दी जाएगी श्रद्धाजंलि पांच अक्तू...