प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद उत्तरी के तमाम इलाकों में जलभराव को लेकर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने मंगलवार को नगर आयुक्त साईं तेजा व अन्य अधिकारियों के साथ दारागंज स्थित मोरी गेट बाढ़ पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने पंपों की कार्यक्षमता, उनकी स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान क्षेत्र को जलभराव से बचाने का हर उपाय करें। जहां जलभराव हो, वहां तत्काल पंप चलाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता के साथ तैयार रखने, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट मोड...