Prayagraj News: महापौर के चालक की इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के चालक मुकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई दिन से गंभीर रूप से बीमार 55 वर्षीय चालक मुकेश कुमार का लखनऊ के गाम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने सोमवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक दारागंज घाट पर मुकेश का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। मुकेश परिवार के साथ राजा रीवां का हाता में रहते थे। मुकेश अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे छोड़ गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गोमती में उतराते मिले शव की शिनाख्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.