Prayagraj News: महानिदेशक ने की आकाशवाणी केंद्र की समीक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दो दिवसीय दौर पर प्रयागराज आए आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ केंद्र के प्रगति की समीक्षा की। आकाशवाणी स्टूडियो में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने महानिदेशक को केंद्र के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रमुख नेहा गुप्ता ने प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। महानिदेशक ने कहा कि आने वाले समय में प्रसार भारती विज्ञापन राजस्व बढ़ाने का निर्देश जारी कर सकता है। महानिदेशक ने केंद्र के सभी अनुभाग और अंदावा झूंसी स्थित प्रेषण स्थल का निरीक्षण किया। केंद्र अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, अभियांत्रिकी प्रमुख जयराम सिंह, सहायक निदेशक धीरज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी मो. शब्बीर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.