Prayagraj News: महंत नरेंद्र गिरि की याद में हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बाघंबरी मठ में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ हुआ। गुजरात से आए कलाकारों ने भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। शाम को मठ में कई अखाड़ों के साधु-संत मौजूद रहे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि का कैलाशवास 20 सितंबर 2021 को बाघंबरी मठ में हुआ था। उनकी तिथि पर बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरि की ओर से गुरु की याद में यह कार्यक्रम कराया जाता है। शाम को वेद पाठी बटुकों के साथ महंत बलवीर गिरि और महंत देवेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मठ में विष्णु सहस्त्र हवन भी किया गया। इस क्रम में शनिवार को महालय पूर्णिमा के अवसर पर सुबह चार से आठ बजे तक 101 वेदपाठी ब्रह्मचारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.