प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मलाकराज क्षेत्र में रेलवे लाइन चौड़ीकरण के बाद आवागमन की समस्या को लेकर वार्ड 13 के पार्षद आकाश सोनकर ने डीआरएम वाराणसी आशीष जैन से मुलाकात कर सांसद प्रवीण पटेल का हस्ताक्षरित मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि दो नई रेल लाइनों के निर्माण से करीब 10 हजार लोग रामबाग की ओर आने-जाने में परेशानी झेल रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। सांसद ने पत्र में रामबाग में फुट ओवर ब्रिज निर्माण कराने की मांग करते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...