Prayagraj News: मरम्मत कार्य और फॉल्ट से कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: शहर के अलग-अलग इलाकों में रविवार को फॉल्ट और मरम्मत कार्य के कारण कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिवाजी पार्क फीडर से जुड़े मोहल्लों में सुबह 11:30 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य के चलते बिजली बंद रही। इससे बंशीधर मार्केट, नारियल वाली गली, बताशा मंडी और अशोक पानी वाली गली के लोग प्रभावित हुए। शाम के समय बिजली नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। साउथ मालाका फीडर में फॉल्ट आने से आपूर्ति करीब आधे घंटे तक प्रभावित रही। वहीं, धूमनगंज काली माई मंदिर के पास फॉल्ट के कारण आपूर्ति बंद रही। करेली में भी मरम्मत कार्य के लिए बिजली विभाग ने घंटों ब्लॉक लिया था। कल्याणी देवी उपकेंद्र के वाटर वर्क्स द्वितीय फीडर की 11 हजार वोल्ट की केबल में स्पार्किंग होने के कारण आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.