प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मम्फोर्डगंज में शातिर चोरों ने डॉक्टर दंपती के मकान को निशाना बनाया। पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी और बाक्स खंगालकर सामान बिखेर दिया। इसके बाद टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, इनवर्टर-बड़ी बैटरी, टेबल फैन समेत गृहस्थी का पूरा बर्तन और बाथरूम की टोटियां तक चोरी कर ले गए। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। अशोक नगर निवासी हाईकोर्ट अधिवक्ता चंद्रदित्य यादव ने कर्नलगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा डा. आनंद पाल यादव प्रतापगढ़ में सर्जन और चाची डॉ. शिखा यादव गाजियाबाद में चिकित्साधिकारी हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डॉक्टर दंपती के बंद मकान में चोरी दोनों की गैर जनपद में तैनाती होने के कारण मम्फोर्डगंज स्थ...